पुलिस को देखकर अंगारेश्वर मंदिर के स्टॉपडेम से कूदे 6 बदमाश, सभी घायल

गिरने से हाथ पैरों में आई गंभीर चोंट, सुबह 6 बजे अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम अलग-अलग जगह दबिशें दे रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अंगारेश्वर मंदिर पहुंची। यहां स्टापडेम पर बैठे 6 बदमाश पुलिस को देखकर नदी में कूदे और गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि विराट नगर में रहने वाले 23 वर्षीय अमन पिता जाकीर खां के साथ आफताब, आदिल, पवन ने तलवार, पाइप और लट्ठ से मारपीट की थी। मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही थी तभी सूचना मिली कि उक्त बदमाश अंगारेश्वर मंदिर के पास बैठकर वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम देर रात अंगारेश्वर मंदिर पहुंची। यहां स्थित स्टापडेम पर कुछ युवक बैठे दिखे।
पुलिस ने आवाज देकर उन्हें बुलाया। सभी ने नदी में कूदकर दूसरी ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उनका पीछा किया जिसमें आफताब, आदिल और पवन गिरकर घायल हो गए।
उनके साथ मुन्ना पिता बाबू खां, मोइन, रेहान को भी गिरफ्तार किया। तीनों घायलों का चरक अस्पताल में उपचार कराया गया।
बालक पर पत्थर ईंट से हमला
बुधवार सुबह एक युवक पर बदमाशों ने तलवार, चाकू से हमला किया था वहीं दोपहर में परवेज पिता सुल्तान निवासी यादव कॉलोनी पर समीर, हमला ने पत्थर, ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। चिमनगंज थाना पुलिस को उक्त दोनों बदमाशों की तलाश है।









