शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

मामले में प्रकरण दर्ज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
10 माह तक साथ रहे आरोपी गिरफ्तार
अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। शादी टूटने के बाद पिता के घर रह रही महिला से एक युवक ने दोस्ती की और शादी का झांसा देकर 10 माह तक साथ रखा। इस दौरान युवक ने महिला से दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि राजीव नगर में रहने वाली महिला की वर्ष 2019 में शादी टूट गई थी। उसके बाद वह अपने पिता के घर रहने लगी। महिला की पंकज पिता शेरसिंह यादव निवासी तिरूपतिधाम से परिचय हुआ। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने के बाद पंकज ने उसे शादी करने का झांसा देकर 10 माह तक अपने साथ रखा।
इस दौरान उसने महिला से दुष्कर्म भी किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। महिला ने 22 नवंबर को थाने में पंकज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर पूछताछ की। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।









