Advertisement

दामाद की आत्महत्या पर ससुर ने लगाई प्रशासन से गुहार…

पंचायत सीईओ और पीसीओ पर कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन की धमकी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। 24-24 नवंबर की दरम्यान पंचायत सचिव ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पंचायत सीईओ व पीसीओ पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। अब उसके ससुर ने प्रशासन से भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई की गुहार लगाते हुए आमरण अनशन की धमकी दी है।

यह था मामला

Advertisement

कमल कॉैलोनी निवासी दशरथ सूर्यवंशी ग्राम पंचायत निपानिया गोयल जनपद पंचायत घट्टिया में पंचायत सचिव थे। उन्होंने 24-25 नवंबर की दरम्यान सुबह 5 बजे घर में पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन शव लेकर जिला चिकित्सालय आए। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और परिजनों के बयान भी दर्ज किए।

यह आरोप लगाए थे

Advertisement

दशरथ के ससुर मदनलाल गुजराती पूर्व सरपंच नजरपुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत सीईओ गुमान सिंह और पीसीओ पाल ने मेरे दामाद को प्रताड़ित किया। उसे डरा धमकाकर अवैध रूप से हजारों रुपए हर माह ऐंठते थे उसके बावजूद नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। इसी से परेशान होकर दामाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सीईओ व पीसीओ पर दंडात्मक कार्यवाही की गुहार प्रशासन से लगाई साथ ही धमकी दी कि भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन करूंगा।

Related Articles

Write a review