Popup Image
Advertisement

सेठ की लड़की की शादी में परिवार के साथ बाइक से आया, सीने में दर्द उठा और चल बसा

उज्जैन। उसके मन में बड़ा उत्साह था। सेठ की लड़की की शादी में शामिल होने उज्जैन जा रहा है। खूब धमाल करेंगे। घूमेंगे फिरेंगे, मंदिर दर्शन करेंगे। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सीने में दर्द उठा, वह गिरा फिर नहीं उठा। सेठ भी अपने साथी की असामयिक मौत से दु:खी हैं।

Advertisement

पुलिस के अनुसार मनोज चिकबंदिया का इंदौर में कारोबार है। उनकी बिटिया की विवाह समारोह उज्जैन में हुआ। ३९ वर्षीय धर्मेंद्र पिता कैलाश उनके यहां नौकरी करता है। सेठ ने उसे भी बुलाया था। वह बाइक से पत्नी गायत्री, बेटी आयुषी और बेटे हर्ष को लेकर उज्जैन आया। परिवार होटल में ठहरा हुआ था।

सुबह 5 बजे के करीब उसे सीने में दर्द हुआ। पत्नी को बताया मेरे सीने में भयंकर दर्द हो रहा है। उसने कहा, रुको थोड़ी देर में अस्पताल चलते हैं। इसी बीच धर्मेंद्र बाथरूम गया और वहीं पर गिर गया। वहां भी उसके सीने में दर्द उठा था। आवाज सुनते ही पत्नी बाथरूम की तरफ दौड़ी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

बहन से मिलने आया था, टक्कर में घायल

तपोभूमि के पास फिर एक सड़क हादसा हुआ। अपनी बहन से मिलने आए युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बबलू उफ शुभम पिता इंदर सिंह भाटी भानगढ़ इंदौर में रहता है। उसकी बहन पूजा जवासिया उज्जैन में रहती है।

Advertisement

वह बहन से मिलने के लिए बाइक से जा रहा था। तपोभूमि के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। वह बाइक से दूर गिरा और घायल हो गया। क्षेत्र से गुजर रहे लोगों और आसपास के दुकानदारों ने उसे उठाया और अस्पताल भिजवाया। वह इंदौर में प्लंबर का काम करता है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर मां कांता बाई अस्पताल पहुंच गई थी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें