Advertisement

वैष्णो देवी मंदिर के आसपास शराब और मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णोदेवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में शराब और मांसाहारी भोजन की बिक्री, रखने और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध कटरा से त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित पवित्र गुफा तक 12 किलोमीटर के मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में लागू रहेगा। यह आदेश जारी होने की तिथि से दो महीने तक लागू रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि कटरा के उप मंडल मजिस्ट्रेट पीयूष धोत्रा ​​ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत कटरा और आसपास के इलाकों में शराब और अंडे, चिकन, मटन और समुद्री भोजन सहित मांसाहारी भोजन की बिक्री, रखने और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें