Popup Image
Advertisement

मुंबई की कंपनी बना रही नागझिरी ब्रिज की योजना

दो माह में तैयार होगा प्रोजेक्ट, फिर तैयार होगी डीपीआर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। नागझिरी उद्योगपुरी को विक्रमनगर रेलवे स्टेशन और मक्सी रोड से जोड़ने के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने पहला रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिया है। मुंबई की एक कंपनी को ब्रिज निर्माण का पूरा प्रोजेक्ट बनाने का काम सौंप दिया गया है। दो माह में प्रोजेक्ट बनकर तैयार होने की संभावना है।

देवास रोड पर नागझिरी स्थित उद्योगपुरी से मक्सी रोड या विक्रम नगर रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। ब्रिज के बनने से यह झंझट दूर होगा। इसके लिए यूडीए ने रेलवे ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। कंसल्टेंसी के लिए यूडीए ने टेंडर निकाला था, जिसे मुंबई की टेक्नो कंपनी ने लिया है।

Advertisement

कंपनी 22 लाख रुपए में प्रोजेक्ट बनाकर तैयार करेगी। ब्रिज के लिए सर्वे करने से लेकर रेलवे की मंजूरी लेने जैसे काम भी कंपनी ही करके देगी। इस ब्रिज के निर्माण पर होने वाले खर्च का आंकलन भी कंपनी करेगी। प्रोजेक्ट मिलने के बाद प्राधिकरण इसकी विस्तृत कार्य योजना तैयार करेगा।

इंदौर ब्रिज की योजना भी कंपनी ने बनाई

Advertisement

इंदौर में प्राधिकरण द्वारा बनाए गए ब्रिज की योजनाएं भी मुंबई की इसी टेक्नो कंपनी द्वारा तैयार की गई हैं। अब कंपनी उज्जैन के इस ब्रिज की योजना भी तैयार कर रही।

विक्रमनगर क्षेत्र होगा विकसित

इस ब्रिज के बनने से विक्रमनगर क्षेत्र तेजी से विकसित होगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण ने विक्रम नगर में नई योजनाएं विकसित करने की योजना भी तैयार की है। यह ब्रिज इन योजनाओं के लिए सुविधाजनक होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें