MP:16 घंटे बाद बोरवेल से निकला बच्चा,मौत 

मध्य प्रदेश के गुना जिले में 140 फुट गहरे बोरवेल में गिरे 10 साल के सुमित को बचाया नहीं जा सकता। दरअसल, 16 घंटे के बचाव अभियान के बाद सुमित को रविवार को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएमएचओ डॉक्टर राजकुमार ऋषिश्वर ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे का शरीर पानी में था। जब अस्पताल लाया गया तो उसके कपड़े भी गीले थे। मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। ठंड में उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

दरअसल, सुमित मीणा नाम का बच्चा गुना जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर पिपलिया गांव में शनिवार शाम करीब पांच बजे बोरवेल में गिर गया था। पिपलिया गांव राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आता है। करीब 16 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। सुमित को बोरवेल से निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने घटनास्थल से फोन पर बात कर बताया था कि बचावकर्मियों ने रातभर काम किया और गड्ढे और बोरवेल के बीच एक समानांतर गड्ढा खोदकर लड़के तक पहुंचने का प्रयास किया। गुना के जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चा करीब 39 फुट की गहराई में फंसा हुआ था। बोरवेल करीब 140 फुट गहरा है।

Related Articles