बदमाश ने उज्जैन दर्शन के लिए आईं न्यायाधीश का पर्स उड़ाया

पहचान पत्र एटीएम और 3 हजार रुपए रखे थे

Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाराष्ट्र से उज्जैन दर्शन करने आई न्यायाधीश का अज्ञात बदमाश ने पर्स चोरी कर लिया जिसकी रिपोर्ट जीवाजीगंज थाने में दर्ज कराई गई।
पुलिस ने बताया कि श्रीराम हाईट्स कालका माता मंदिर रोड जलगांव महाराष्ट्र निवासी 39 वर्षीय छाया पिता रवींद्र सपके जिला ग्राहक निवारण आयोग न्यायाधीश हैं। वह सोमवार को उज्जैन दर्शन करने आई थीं। कालभैरव मंदिर में अज्ञात बदमाश ने उनका पर्स चोरी कर लिया। सांदीपनि आश्रम पहुंचने पर उन्हें इसकी जानकारी लगी तो थाने में सूचना दी। न्यायाधीश ने पुलिस को बताया कि पर्स में वास्तविक पहचान पत्र, बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र का पहचान पत्र, एटीएम व 3000 रुपए नकद रखे थे। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।
Advertisement








