फोरलेन की एक लेन का ब्रिज तोड़ा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन का काम तेज गति से चल रहा है। इस कड़ी में रविवार को सांवेर के पास कान्ह नदी पर फोरलेन की एक लेन का पुराना ब्रिज तोड़ दिया गया। मार्ग का यातायात भी डायवर्ट किया गया। आपको बता दें कि 19 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्सलेन की नींव रखी थी।

Advertisement
इस योजना के अंतर्गत फोरलेन को सिक्सलेन में बदला जा रहा है। इसके बाद 46 किमी की दूरी घंटों में नहीं मिनटों में तय हो जाएगी। इसके निर्माण कार्य को सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा कर लिया जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 16९२ करोड़ रुपए है। वर्तमान में इसका काम तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग हिस्सों में सडक़ के दोनों ओर खुदाई कर उसे रोलर की मदद से समतल किया जा रहा है।
Advertisement









