Popup Image
Advertisement

प्रयागराज जाना था स्टेशन पर चिलम पीने बैठ गया, बाबा ने लट्ठ से पैर तोड़ा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बिलासपुर से उज्जैन होकर प्रयागराज कुंभ में जा रहा बाबा रेलवे स्टेशन पर चिलम पीने बैठ गया। यहां दूसरे बाबा ने लट्ठ मारकर उसका पैर तोड़ दिया। बाबा को जीआरपी पुलिस ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

बिलासपुर निवासी 40 वर्षीय अर्जुन गिरी पिता राजगिरी प्रयागराज कुंभ में शामिल होने उज्जैन होकर जा रहा था। ट्रेन लेट होने पर वह स्टेशन परिसर में पहुंचा। यहां बाबा मनोज गिरी व अन्य लोग गांजा पी रहे थे। अर्जुन गिरी भी उनके पास गांजा पीने बैठ गया। इसी दौरान दोनों बाबाओं में विवाद हुआ जिसमें मनोज गिरी ने अर्जुन पर लट्ठ से हमला कर उसका पैर तोड़ दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें