Advertisement

कर्ज से परेशान युवक ने सुबह 5 बजे सल्फास खाकर दी जान

महिला ने जहर खाकर और अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कर्ज से परेशान युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली वहीं एक महिला ने जहर खाया और अधेड़ ने फांसी लगा ली। अमर नगर दारू गोदाम के पीछे रहने वाला 24 वर्षीय घनश्याम पिता अमरसिंह महाकाल मंदिर स्थित हार फूल की दुकान पर काम करता था। उसके भाई श्याम सिंह ने बताया कि सुबह 5 बजे घनश्याम घर के बाहर घूम रहा था। कुछ देर बाद वह उल्टियां करने लगा। चरक अस्पताल लेकर आए जहां उसने बताया कि सल्फास खाई थी। यहां उसने दम तोड़ दिया। श्याम ने बताया घनश्याम पर कर्ज था। उसने यह बात परिजनों को बताई थी। कुछ दिनों से परेशान रहने लगा था। दोस्तों पर खर्च करने के चक्कर में वह कर्जे में फंसा था।

सोशल मीडिया पर डाली रील

Advertisement

उसने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर गमगीन और दुनिया छोडऩे के गानों की रील बनाकर डाली थी। श्याम ने बताया कि घनश्याम की डेढ़ माह पहले ही सगाई हुई थी। जिन लोगों द्वारा कर्जे के रुपए मांगकर परेशान किया जा रहा था उनके नाम पुलिस को बता दिए हैं।

अस्पताल में पता चला जहर खाया
ऋषि नगर स्कूल के पीछे रहने वाली दुर्गा पति सचिन शर्मा की शनिवार शाम तबीयत बिगड़ी। इस दौरान घर में ननंद कृति, श्रुति थीं। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां पता चला कि दुर्गा ने जहर खाया है। ससुर ने बताया दुर्गा का मायका मकोडिया में है। उसकी 8 वर्ष पहले शादी हुई थी, बच्चे नहीं हैं। किन कारणों के चलते जहर खाया इसकी जानकारी नहीं है। दुर्गा के भाई ने बताया हमने पुलिस को आवेदन दिया है।

Advertisement

फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए: बालाजी परिसर नानाखेड़ा में रहने वाले 50 वर्षीय मोहनलाल पिता लाल मकवाना ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बहनोई नरेन्द्र उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टर ने मोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि मोहनलाल के शव का पीएम कराया।

Related Articles