Advertisement

10 साल से जमे इंस्पेक्टर डीएसपी हटेंगे, लिस्ट मांगी

10 साल से जमे इंस्पेक्टर डीएसपी हटेंगे, लिस्ट मांगी

Advertisement

उज्जैन। जिले में दस साल से जमे इंस्पेक्टर-डीएसपी को हटाया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने एसपी से लिस्ट मांगी है। पीएचक्यू की कर्मिक शाखा ने चार बिंदुओं वाले प्रोफार्मा में जानकारी मांगी है।
यह जानकारी मांगी

  1. एक जिले में 10 साल से पदस्थ निरीक्षक, उपनिरीक्षक और एसडीओपी का तबादला नहीं कर स्थानांतरण नीति का उल्लंघन किया जा रहा है। जानकारी हां या ना में दें।
  2.  यदि कॉलम की जानकारी हां में हैं तो संबंधित अधिकारियों का नाम, पदनाम दें।
  3.  स्थानांतरण नीति का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई,उसका संपूर्ण विवरण दें।
  4.  कितने अधिकारी ऐसे हैं जो 10साल से पदस्थ हैं।

5 साल में तबादला अनिवार्य

Advertisement

सरकार की तबादला नीति के अनुसार तीन वर्ष में स्थानांतरण होना चााहिए। पांच साल होने पर तबादला होना जरूरी है। विशेष परिस्थिति में ही यह अवधि बढ़ाई जा सकती है लेकिन १० साल तक एक ही जिले में पदस्थ रहना तबादला नीति का उल्लंघन है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें