Advertisement

प्रेमी के साथ भागी किशोरी

मुंबई, दिल्ली घूमे और रुपए खत्म हुए तो लौट आए, पुलिस ने पकड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। नृसिंह घाट कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली किशोरी का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। उन्होंने परिजन से शादी की बात की तो इंकार कर दिया। इस पर किशोरी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। दोनों को महाकाल थाना पुलिस ने तलाश किया और थाने लाए।

पुलिस ने बताया नृसिंह घाट क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 1 फरवरी की रात घर से लापता हो गई थी। मौसी ने महाकाल थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और गुरूवार को उन्हेल से नृसिंहघाट क्षेत्र निवासी विकास पिता संतोष केवट के साथ उसे तलाशकर थाने लाए।

Advertisement

यहां किशोरी ने पुलिस को बयान दिए कि मेरी मां की मौत हो चुकी है। पिता जेल में है। वह अपनी मौसी के पास रहती है। विकास से शादी की बात घर में की लेकिन परिजन नहीं माने तो उसके साथ चली गई थी। दोनों ट्रेन से पहले मुंबई गए और बाद में दिल्ली चले गए थे। रुपए खत्म होने पर वापस लौट रहे थे। उन्हेल स्टेशन पर उतरते ही पुलिस ने पकड़ लिया। किशोरी ने परिजनों के साथ नहीं रहने की बात भी बयान में कही।

विश्व बैंक कॉलोनी की दो युवतियां लापता

Advertisement

इधर, चिमनगंज थाना क्षेत्र की अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती 5 फरवरी की रात 8 बजे घर से किराने का सामान लेने का कहकर निकली और वापस घर नहीं लौटी। इसी प्रकार मंगल नगर में रहने वाली युवती आगर नाका जाने का कहकर 2 फरवरी को घर से निकली और वापस घर नहीं लौटी। दोनों युवतियों के परिजन ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाई है।

Related Articles

Write a review