भोपाल की युवती ने उज्जैन के स्कूल संचालक पर दर्ज कराई एफआईआर

उज्जैन। शादी के बाद पारिवारिक विवाद के बाद मायके भोपाल चली गई नवविवाहिता ने उज्जैन निवासी पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। भोपाल के महिला थाने में उज्जैन के नानाखेड़ा निवासी पति, सास, जेठ-जेठानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। भोपाल के अयोध्या नगर निवासी 35 वर्षीय रागिनी तिवारी की शिकायत पर पति वैभव शुक्ला, सास पुष्पा, जेठ विकास तथा जेठानी रीता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
रागिनी ने पुलिस को बताया 12 मई 2023 को उसका विवाह वैभव के साथ हुआ था। वह स्कूल संचालक है। शादी के बाद ससुराल में कमरा नहीं दिया और बरामदे में रहने को मजबूर किया। मायके से नगद और जेवरात नहीं लाने पर सास व जेठानी प्रताडि़त करती थीं। पति और सास ने मारपीट भी की। काला जादू करने का आरोप लगाकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति, सास, जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज प्रतिषध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।









