Advertisement

युवक ने सल्फास खाकर जान दी

उज्जैन। फेरी लगाकर कंबल चटाई बेचने वाले तीन बेटियों के पिता ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। सिया ढाबला महिदपुर निवासी 26 वर्षीय बंटू पिता मानसिंह चटाई कंबल बेचता था।

Advertisement

उसके जीजा रूपसिंह ने बताया शुक्रवार को ढाबला जाते समय बंटू झार्डा रोड पर गेहूं के खेत के पास पड़ा दिखा। उससे पूछताछ की तो बोला मैंने दवा पी ली है। उसे तत्काल झार्डा अस्पताल ले गए। जहां से उज्जैन रैफर किया गया। यहां प्राइवेट अस्पताल में बंटू को भर्ती कराया था जहां शनिवार शाम उसकी मौत हो गई। रूपसिंह ने बताया बंटू शुक्रवार सुबह घर से निकला था। दोपहर 3 बजे बेसुध हालत में मिला।

ट्रेन से गिरकर मरे युवक की शिनाख्त

Advertisement

उज्जैन। शुक्रवार को भेरूगढ़ पुलिस ने असलावदा-नईखेड़ी रेलवे ट्रेक से अज्ञात युवक की लाश बरामद की थी। उसके पास से मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजन को सूचना दी गई है। पुलिस ने बताया कि रेलवे ट्रेक मिली लाश की पहचान बखीटा बागनगर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय दीपू पिता जिनक पुट्टा के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। उसके भाई विष्णु ने बताया कि दीपू बड़ोदरा में काम करता था और घर लौट रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें