Advertisement

रवि के स्थान पर धीरज दे रहा था परीक्षा, दस्तावेज जांचने में पकड़ाया

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। प्रशांति कॉलेज में कर्मचारी चयन आयोग की जनरल ड्यूटी परीक्षा चल रही थी। यहां ग्वालियर में रहने वाला धीरज पुत्र ज्ञानेंद्र तिवारी परीक्षा दे रहा था। पर्यवेक्षक को शंका हुई। दस्तावेज मिलान में वह घबरा गया। उसके आधार कार्ड का फोटो भी उससे मैच नहीं हो रहा था।

Advertisement

सख्ती से हुई पूछताछ में उसने स्वीकार कर लिया वह इंदौर में रहने वाले रवि पुत्र सुखराम मंडलोई की जगह परीक्षा देने आया था। जिस समय यह घटनाक्रम हुआ तब रवि कॉलेज परिसर में ही मौजूद था। परीक्षा नियंत्रक ने चिंतामन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि रवि ने धीरज से पचास हजार में सौदा किया था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी दोस्त हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

एसएससी जीडी परीक्षा देशभर में रक्षा और पुलिस बलों में कांस्टेबल, राइफलमैन और जवानों की भर्ती के लिए होती है। चार से 25 फरवरी तक यह परीक्षा देश भर में हो रही है। इसमें करीब चालीस हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा की धीरज ने इस तरह और कितने लोगों के लिए परीक्षा दी है। इसके संबंध मेें पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें