Advertisement

अब दुनिया के सभी लोग देख सकेंगे भारतीय समय

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का एप नए वर्जन में बना, विक्रमोत्सव के शुभारंभ समारोह में होगा लोकार्पण

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भारतीय कालगणना के आधार पर बने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का एप अब नए वर्जन में बनकर तैयार हो गया है, जिससे दुनिया के सभी लोग घर बैठे भारतीय समय और मुहूर्त आदि देख सकेंगे। इसका लोकार्पण विक्रमोत्सव के शुभारंभ समारोह में किया जाएगा।

अभी वैदिक घड़ी एकमात्र महाकाल नगरी उज्जैन में जीवाजी वेधशाला के पास स्थापित की गई है। यह विक्रमादित्य वैदिक एप के माध्यम से संचालित की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इच्छा के अनुसार यह घड़ी लगाई गई है। विक्रमादित्य शोधपीठ उज्जैन द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। एप का अब नया वर्जन तैयार किया गया है। इसमें विश्व की सभी भाषाओं को जोड़ा गया है, जिससे दुनिया के सभी लोग वैदिक समय के बारे में जानकारी ले सकेंगे।

Advertisement

एप बनाने वाले लखनऊ के सॉफ्टवेयर इंजीनियर आरोह श्रीवास्तव ने बताया अब तक केवल भारत की भाषाओं को ही इसमें जोड़ा गया था। अब विश्व की सभी 180 भाषाओं को शामिल कर लिया गया है। इससे अन्य देशों में रह रहे भारतीय लोग भी वैदिक समय के अनुसार अपना काम कर सकेंगे। शोध के निदेशक और मुख्यमंत्री के धर्मस्व सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया विक्रमोत्सव का शुभारम्भ 26 फरवरी को उज्जैन में किया जाएगा। इसमें एप का लोकार्पण किया जाएगा।

भारतीय पंचांग पर आधारित एप

Advertisement

 विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का एप भारतीय पंचांग पर आधारित है।

वैदिक समय के अनुसार एक घंटा और 48 मिनट होते हैं।

इस अनुसार एक दिन में 30 घंटे होते हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त का सही समय एप के माध्यम से देखा जा सकेगा।

मुहूर्त आदि की जानकारियां भी इसमें शामिल रहेंगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें