परीक्षा देने निकला 12 वीं का छात्र दुर्घटना में गंभीर घायल

उज्जैन। सुबह फ्रीगंज ब्रिज से मक्सी रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों की भिड़ंत में 12वीं का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल स्टाफ ने गंभीर घायल छात्र के कपड़े चैक किए जिसमें निकले 12वीं के प्रवेश पत्र से उसकी पहचान योगेंद्र पिता वीरेंद्र चंदेल के रूप में हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि मोटर साइकिलों की भिड़ंत में युवक घायल हुआ है। उसके सिर में गंभीर चोट आने से खून बह रहा था। यहां से गुजर रहे सुनील निवासी शाजापुर ने उसे चरक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल स्टाफ ने उसका प्राथमिक उपचार किया और थाने पर सूचना दी। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे थे।
पत्नी ने पति की मोटर साइकिल गिरवी रख दी
अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। तिरूपति रेसीडेंसी नागझिरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने उसके पति की मोटर साइकिल का भरतपुरी में अनुबंध कराया और एक युवक को गिरवी रख दी। माधव नगर थाना पुलिस ने जांच के बाद पत्नी के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम कजलाना थाना सांवेर हालमुकाम वृंदावन कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय अनिल पिता राजेंद्र पटेल ने अपनी पत्नी नेहा पटेल निवासी तिरूपति रेसीडेंसी नागझिरी के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उल्लेख था कि उसकी मोटर साइकिल होंडा एमपी 09 जेडवी 0458 को नेहा ने प्रकाश प्रजापति को भरतपुरी में अनुबंध कर 57 हजार 500 रुपए में गिरवी रख दी।
इस दौरान नेहा ने प्रकाश को बताया कि अनिल का एक्सीडेंट हो गया है इस कारण बाइक गिरवी रखना है। इसकी जानकारी अनिल को लगी तो उसने थाने में शिकायत की जिसकी जांच के बाद पुलिस ने नेहा पटेल के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि अनिल और नेहा के बीच छह माह पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी के चलते उसने अनिल के खिलाफ नागझिरी थाने में केस दर्ज कराया था।










