Advertisement

गणेश मंडपम में श्रद्धालु के गले से 4 तौला वजनी सोने की चैन दांत से काटकर भाग निकले बदमाश

सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश, महाराष्ट्र की महिला का मंगलसूत्र भी चोरी हुआ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के मोबाइल, पर्स और सोने की चैन, मंगलसूत्र चुराने वाली गैंग सक्रिय है। बदमाशों द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर वारदातें की जा रही हैं वहीं पुलिस मामलों में एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। तीन दिन पहले मंदिर में दो वारदातें हुईं जिनमें से एक व्यक्ति को पुलिस से जिद कर एफआईआर कराना पड़ी।


मोडासा अरवली गुजरात में रहने वाले भूपेन्द्र पटेल पिता जयंती भाई अपने परिवार के साथ उज्जैन दर्शन करने आए थे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12.26 बजे गणेश मंडपम रेलिंग में खड़े होकर भगवान के दर्शन कर रहा था। परिवार के लोग आगे और मैं सबसे पीछे खड़ा था तभी तीन लोगों ने आसपास से मुझे घेरा और दबाया। पीछे से एक बदमाश ने गले में डली 4 तौला वजनी सोने की चैन दांत से काट ली। उन्होंने बताया कि मुझे चैन निकलने का आभास हुआ।

Advertisement

पीछे मुड़कर देखा तो बदमाश भागने लगा। उसके साथ आए दो युवकों ने बीच में धक्का मुक्की की इस कारण बदमाश चैन लेकर भागने में सफल हो गया। भूपेन्द्र ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट महाकाल थाने में लिखाने पहुंचा तो पुलिस ने कहा आप आवेदन दे दो। चैन मिलेगी तो सूचना कर देंगे। चोरी गई चैन 4 लाख रुपए से अधिक की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की आनाकानी के बाद भी मैंने एफआईआर दर्ज करने की जिद की तब कहीं जाकर रिपोर्ट लिखी गई।

सीसीटीवी में दिखे बदमाश

Advertisement

भूपेन्द्र पटेल ने बताया कि पुलिस ने मंदिर समिति को पत्र लिखकर गणेश मंडप के सीसीटीवी फुटेज चैक किए जिसमें एक बदमाश दांत से चैन काटता हुआ स्पष्ट दिख रहा है। उसके दो अन्य साथी भी दिख रहे हैं। खास बात यह कि जिस समय भूपेन्द्र थाने में रिपोर्ट दर्ज करा रहा था उस समय महाराष्ट्र की एक महिला भी मंगलसूत्र चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंची थी। हालांकि पुलिस ने उक्त महिला की रिपोर्ट दर्ज न करते हुए आवेदन लिया।

Related Articles

Write a review