Advertisement

दो तालाब से हरिफाटक को जोडऩे के लिए बनाया जा रहा 60 फीट चौड़ा रोड

दिलचस्पी रास्ते में आने वाले मकानों को हटाने मेंं नगर निगम की दिलचस्पी नहीं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सिंहस्थ 28 को लेकर उज्जैन नगर में हो रहे विकास कार्य जोरो पर है। शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए जहां वर्तमान के कई मार्गों का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है वहीं कुछ पर काम शुरू भी हो चुका है। इसी तरह कुछ नए मार्ग भी निकाले जा रहे हैं।

ऐसा ही एक मार्ग हरिफाटक महाकाल मार्ग के बीच से सीधे दो तालाब इंदौर रोड को जोडऩे के लिए बनाया जा रहा है। हालांकि अभी दो तालाब छोर पर इस नए रोड का कोई अस्तित्व या काम दिखाई नहीं दे रहा लेकिन इसके दूसरे छोर हरिफाटक महाकाल रोड से तेजी से काम चल रहा है।

Advertisement

लगभग तीन किमी लंबे इस रोड पर हरिफाटक रोड से बजरंग नगर तक 50 प्रतिशत सडक़ का बेस बनाया जा चुका है। इसमें बजरंग नगर के कुछ अतिक्रमण किए हुए मकानों को तोडऩा भी पड़ा है।

अभी भी जेसीबी और डंपर की मदद से सडक़ के दोनों किनारों को मुर्रम मिट्टी से भराव किया जा रहा है। शेष 50 प्रतिशत काम साइट क्लियर नहीं होने से रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे। दो तालाब के बाद से बागरी मोहल्ला और एकता नगर के कम से कम 100 कच्चे पक्के मकान नगर निगम को हटाना है। लेकिन नगर निगम कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है ।

Advertisement

साइट सुपरवाइजर मांगीलाल कछावा का कहना है कि यदि नगरनिगम हमें साइट क्लियर करके दे दे तो हम 2025 के अंत तक 60 फीट चौड़ी सडक़ पूरी करके दे देंगे।

नगर निगम की बीच के मकानों को हटाने में रुचि नहीं दिख रही है। ये प्रोजेक्ट लेट होता है तो जिम्मेदारी नगर निगम की ही होगी। हमने ये क्लियर वाला हिस्सा मात्र 7 महीनों में हमनें तैयार कर दिया है। श्री कछावा ने बताया कि ये सडक़ सिर्फ दो तालाब नहीं इससे भी आगे तरणताल चौराहे तक 60 फीट चौड़ी होकर जाएगी वहां तक का सर्वे पूर्ण हो चुका है। सडक़ की निर्माण एजेंसी अमित जिंदल एंड कंपनी है।

Related Articles

Write a review