टीचर की पत्नियों में विवाद के बाद मारपीट

उज्जैन। धुलमऊ में रहने वाले टीचर की पत्नियों के बीच विवाद के बाद परिवार में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के घायल चरक अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।

Advertisement
धुलमऊ निवासी राजूबाई पति हरलाल ने बताया कि उनके पति सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने दूसरी महिला राजूबाई से शादी कर ली और उन्हें के साथ रहते हैं।
हमारे बीच भरण पोषण का केस चल रहा है। बीती रात दूसरी पत्नी की बहू रीना पति जीवन से विवाद हुआ जिसमें रीना, जीवन, अजय, हरलाल ने मारपीट की। इधर रीना ने बताया कि बड़ी सास ने विवाद किया और उनके बेटे अनिल ने सिर पर चाकू से हमला किया।
Advertisement
Advertisement









