Advertisement

टीनशेड लगा रहा युवक गिरा, मौत

उज्जैन। करनावद उन्हेल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर टीनशेड लगाने का काम कर रहा युवक अचानक ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गया। चरक अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

गारी पिपल्या शिप्रा निवासी सचिन चौहान टीनशेड लगाने का काम करता था। वह करनावद उन्हेल रोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने पहुंचा। ऊंचाई पर चढक़र काम करने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हुआ।

साथी कर्मचारी उसे पहले उन्हेल फिर चरक अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन वर्षा ने बताया करीब 4 वर्ष पहले सचिन की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उसका एक बच्चा है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें