Advertisement

उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेला…मेले में अब तक बिक गए 5276 वाहन

वाहन खरीदने के लिए पहुंच रहे कस्टमर, नए फीचर्स से लैस मॉडल का क्रेज

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में लगे उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेले में अब तक ५२७६ वाहनों की बिक्री हुई है। इसमें 4315 चौपहिया और 961 दोपहिया शामिल है।

Advertisement

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 26 फरवरी को विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ किया था। पहले दिन शाम का समय होने से वाहनों की खरीदारी नहीं हो सकी थी। दूसरे दिन यानी 27 फरवरी से वाहनों की खरीदारी में खासी बढ़ोत्तरी हुई। इसी का परिणाम है कि 8 दिनों में 5276 वाहन बिक गए। मेले में सबसे ज्यादा खरीदी कारों की हो रही है।

ग्राहकों में नए-नए फीचर्स से लैस ब्रैंड न्यू मॉडल्स का क्रेज ज्यादा है। इसके लिए कंपनियां भी अपने नए-नए मॉडल्स को बाजार में उतार रही हैं और ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Advertisement

ऐसा ही क्रेज टू-व्हीलर के लिए भी देखा जा सकता है। मेले में दिनभर खरीदारों के साथ वाहन देखने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग वाहन खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि इस मेले में रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है जिसके चलते 10 लाख रुपए से अधिक कीमत के वाहनों पर करीब 50 हजार रुपए की छूट मिल रही है।

डीलर्स बोले- शेयर मार्केट गिरने से खरीदी में आ रही गिरावट

Advertisement


विक्रम व्यापार मेले में वाहन खरीदी का आंकड़ा पहले दो दिन 1100 के पार रहा लेकिन इसके बाद से इसमें कमी आ रही है। बुधवार को कुल ५४५ वाहन बिके। मेले में आए डीलर्स का कहना है कि अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लिए जा रहे निर्णयों के चलते दुनियाभर के शेयर मार्केट लुढक़ रहा है। इसका असर मेले पर भी दिखाई दे रही है जिससे वाहनों की खरीदी में गिरावट आ रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें