Advertisement

चार बेटियों के पिता को एक बेटे की मां से हुई मोहब्बत

दो साल से अधिक लिव इन में रहे, एक बच्चा हुआ और अब दुष्कर्म का केस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को क्षेत्र की महिला से मोहब्बत हो गई। दोनों पहले से ही विवाहित थे और उनके बच्चे भी थे। उन्होंने मोहब्बत की हदें पार की। लिव इन में साथ रहने लगे। बच्चा भी हो गया लेकिन युवक शादी से मुकर गया तब महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि मंछामन कॉलोनी में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ब्यूटी पॉर्लर संचालित करती है। इसी क्षेत्र में रहने वाले अर्जुन राठौर पिता राजेंद्र राठौर ने ब्यूटी पॉर्लर के बोर्ड पर लिखे ऑनर के नंबर से महिला को फोन किया और कहा कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं। शादी करना चाहता हूं।

Advertisement

महिला ने उसे बताया कि मैं विवाहित हूं और मेरा 10 वर्ष का बेटा भी है। इस पर अर्जुन ने जवाब दिया कि मैं सब मैनेज कर लूंगा। जवाब सुनकर महिला अर्जुन की बातों में आ गई। दोनों लिव इन की तरह साथ रहने लगे। अर्जुन महिला के घर उसके साथ ही रहता। इस दौरान महिला को पता चला कि अर्जुन पहले से विवाहित है और उसकी 4 बेटियां हैं। हालांकि फिर भी दोनों साथ ही रहते थे। एक वर्ष से अधिक साथ रहने पर महिला ने एक शिशु को जन्म दिया और अर्जुन से शादी कर लेने की बात कही, लेकिन वह शादी करने से मुकर गया।

युवक ने प्रमाण पत्र बनवाया पति से तलाक का केस

Advertisement

पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने फर्जी तरीके से शादी का प्रमाण पत्र बनवा लिया लेकिन बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया। इधर महिला का पहले पति से तलाक का केस चल रहा है। दो वर्षों तक अर्जुन के झांसे में रहकर मोहब्बत में धोखा खाने के बाद महिला ने अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कराया और पुलिस को बताया कि अर्जुन द्वारा उसके पिता के नेता होने की धमकी दी जाती है और जान से खत्म करने की बात कहता है।

Related Articles

Write a review