Advertisement

बहन को छेडऩे से रोका तो चाकू मारे

उज्जैन। तपोभूमि चौराहा पर शाम को बहन के साथ चाय पीने गए युवक को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे परिजन ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया है।

Advertisement

मेंडिया निवासी 20 वर्षीय अनुज ठाकुर पिता श्रवण अपनी बहन के साथ तपोभूमि चौराहा पर शाम करीब 6 बजे होटल पर चाय पीने गया था। उसने बताया कि दुकान पर पहुंचे तो वहां पहले से भोला अपने 8-10 दोस्तों के साथ बैठा था। उसने बहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए फब्तियां कसना शुरू किया। उसे रोका तो भोला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।

बदमाशों ने अनुज पर चाकुओं से 4-5 वार किए जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घबराई बहन ने परिजन को सूचना दी। परिजन ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट नानाखेड़ा थाने में दर्ज कराई है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें