Advertisement

मेले में दुकान लगाकर घर लौट रहे वृद्ध को कार ने रौंदा

उज्जैन। मेले में दुकान लगाने वाला वृद्ध देर रात अपनी मोपेड से घर लौट रहा था तभी ताजपुर के आगे कोल्ड स्टोर के सामने अल्टो कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वृद्ध की मौके पर मृत्यु हो गई। पंवासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बाढक़ुम्मेद नरवर निवासी 70 वर्षीय दौलतसिंह पिता हीरालाल सुनवानी मेले में दुकान लगाता था। रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर टीवीएस मोपेड से घर के लिए रवाना हुआ। ताजपुर से भैंसोदा के बीच कोल्ड स्टोर के सामने कार क्रमांक एमपी 41 सीए 7282 के चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वृद्ध की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उसकी मोपेड के पीछे चल रहे परिचित पंकज मंडोर पिता कालूराम निवासी बाढ़ कुम्मेद ने शव की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंकज की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और कार चालक की तलाश शुरू की है।

Advertisement

Related Articles

Write a review