Popup Image
Advertisement

ब्रिज पर पहले लिखा जाएगा सम्राट अशोक सेतु, इसके बाद लोगों के लिए खुलेगा…?

रुद्रसागर ब्रिज के दोनों तरफ दुर्घटना रोकने के लिए लगा रहे बिल्सी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रुद्रसागर पर ब्रिज का लोकार्पण हुए एक माह हो गया, लेकिन अब तक इसे आम लोगों के लिए खोला नहीं जा सका है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि ब्रिज पर पहले सम्राट अशोक सेतु नाम लिखा जाएगा, फिर इसे खोल दिया जाएगा। दूसरी ओर ब्रिज के दोनों तरफ पिलर के बीच गेप ज्यादा होने के कारण इसे बंद करने का काम चल रहा है। इस कारण माह अंत या अप्रैल में ही इसे खोला जा सकेगा।

महाकाल मंदिर के महालोक को चारधाम मंदिर क्षेत्र से सीधा जोडऩे के लिए स्मार्ट सिटी ने 22 करोड़ रुपयों से लाल पत्थरों का ब्रिज बनाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका लोकार्पण 15 फरवरी को कर चुके हैं, लेकिन ब्रिज के प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रवेश बंद रखा गया है। स्मार्ट सिटी प्रशासन ने ठेकेदार कंपनी को निर्देश दिया है कि ब्रिज के दोनों तरफ लगे पिलर के बीच फासला अधिक होने से बिल्सी लगाई जाएं। कंपनी करीब एक हजार बिल्सी लगाने का काम कर रही है। इसमें कुछ वक्त और लगेगा। मुख्यमंत्री द्वारा ब्रिज का नामकरण सम्राट अशोक के नाम पर किया गया है। इसलिए प्रशासन इस पर यह नाम लिखवा रहा है।

Advertisement

डिजाइन चैक करने में हुई चूक!
ब्रिज का निर्माण पिछले दो साल से चल रहा है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा इसका कई बार निरीक्षण भी किया गया लेकिन पिलर के बीच गेप ज्यादा होने पर ध्यान नहीं दिया गया। डिजाइन की चैकिंग अगर ध्यान से की गई होती तो यह स्थिति नहीं बनती। दरअसल, पिलर लगाने का काम आखिर में किया गया और तब भी। किसी ने इस चूक पर ध्यान नहीं दिया।

नाम लिखा जाएगा
रुद्रसागर ब्रिज पर अभी प्रवेश बंद है। इसका नाम लिखा जाना है। इसके बाद इसे खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसका नाम सम्राट अशोक सेतु रखने की घोषणा की है।
नीरज कुमार सिंह, कलेक्टर

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें