Advertisement

बडऩगर में हार्वेस्टर से टकराई बाइक, दो टुकड़ों में बंटा शरीर

गर्दन थ्रेशर मशीन में फंसी, शरीर अलग होकर सडक़ पर गिरा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन के पास बडऩगर में 45 साल के किसान की हार्वेस्टर मशीन में फंसने से मौत हो गई। किसान अपने घर जा रहा था, तभी सडक़ पर चल रही हार्वेस्टर मशीन के थ्रेसिंग हिस्से में फंस गया। किसान की गर्दन धड़ से अलग होकर मशीन में फंस गई, जबकि शरीर सडक़ पर गिर गया।

इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बडऩगर पुलिस के अनुसार, किसान कल्याण सिंह बाइक से बडऩगर से अपने गांव जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी पीछे बैठा था। लोहाना और लोहाना कुटी के बीच उनकी तेज रफ्तार बाइक सडक़ पर चल रही हार्वेस्टर मशीन से टकरा गई।

Advertisement

हादसे में कल्याण सिंह मशीन के थ्रेशर से टकरा गया, जिससे उसकी गर्दन थ्रेशर में फंस गई, जबकि शरीर अलग होकर सडक़ पर जा गिरा। जोरदार टक्कर के कारण बाइक पर पीछे बैठा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

थ्रेशर से टकराते ही गर्दन कटकर हार्वेस्टर में फंस गई बडऩगर पुलिस ने बताया कि थ्रेशर से टकराते ही कल्याण सिंह की गर्दन कटकर हार्वेस्टर मशीन में फंस गई, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए। अस्पताल पहुंचने पर मृतक के शरीर को दो अलग-अलग हिस्सों में रखना पड़ा। इस दौरान अस्पताल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक कर्मचारी मृतक का सिर अलग से उठाते हुए नजर आ रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review