Advertisement

महिला ने सल्फास खाकर दी जान

बच्चे ससुराल वालों ने रखे, कोर्ट में चल रहा केस वियोग में चली गई जान

Advertisement

उज्जैन। पानबिहार में रहने वाली महिला ने बच्चों के वियोग में सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पानबिहार में रहने वाली 24 वर्षीय आशाबाई पति हटेसिंह का ससुराल रूदाहेड़ा में है। वह पिछले 8 माह से मायके में रह रही थी। उसके मामा रामेश्वर ने बताया कि रविवार को वह पानबिहार गए थे। वहां आशा मिली। उसने कहा कि पापा को फोन लगा दो। उसके परिजन खेत पर गए थे। कुछ ही देर में आशा की तबीयत बिगडऩे लगी।

मामा ने पूछा तो उसने बताया कि मैंने सल्फास खा ली है। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि ससुराल में विवाद के बाद से ही आशा पानबिहार स्थित मायके में रह रही थी। ससुरालजन ने उसके दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया था। कोर्ट में केस चल रहा है। दो दिन पहले कोर्ट में तारीख थी। ससुरालजन वहां नहीं पहुंचे। बच्चों के वियोग में आशा दुखी रहती थी। इसी के चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें