Advertisement

जब गुरु को सीएम ने दी दक्षिणा यह देख भाव-विभोर हो गए लोग

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विष्णुपुरा में बुधवार शाम उस वक्त लोग भाव-विभोर हो गए, जब सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने गुरु को दक्षिणा दी और उनका सम्मान किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दरअसल सीएम माधव साइंस कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर शीलचंद जैन कैलासी के यहां शोक जताने पहुंचे थे। उनकी पत्नी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। तब व्यस्तता के कारण सीएम नहीं आ सके थे, हालांकि उन्होंने फोन पर सांत्वना दी थी और अगले दौरे में आने का वादा किया था। इसी वादे को निभाने के लिए वह शाम करीब 5 बजे पहुंचे थे। उन्होंने संवेदना जताई और इस मौके पर मौजूद पुराने साथियों से भी चर्चा की।

इस बीच प्रो. कैलासी ने सीएम का सम्मान श्रीफल और शॉल से करने की इच्छा जताई। अपने शिक्षक के अनुरोध को वह टाल नहीं सके। उन्होंने सदेच्छा से सम्मान स्वीकार किया और फिर प्रो. कैलासी से अनुरोध किया कि वह भी गुरु दक्षिणा देना चाहते हैं। सीएम डॉ. यादव ने शॉल और दक्षिणा देकर प्रो. कैलासी का सम्मान किया। यह देख उपस्थितजन की आंखें भर आईं। लोग सीएम की विनम्रता देख दंग रह गए। करीब ४५ मिनट का समय उन्होंने अपने शिक्षक के साथ बिताया और उन्हें आश्वस्त किया कि वह अकेले नहीं हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review