Advertisement

‘मयूरम’ से 54 किलो एनालॉग मिठाई जब्त, मिल्क केक बताकर बेच रहे थे

गुजरात से आ रहा है वेजिटेबल आइल से बना तैयार माल

Advertisement

त्योहारी सीजन में चल रहा है मिलावट का कारोबार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई जगह लिए सैंपल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहीद पार्क स्थित न्यू कैफे मयूरम से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को 54 किलो एनालॉग मिठाई जब्त की है। इसे ट्रे में जमाकर मिल्क केक बताकर बेचा जा रहा था। रक्षाबंधन के मौके पर करीब 300 रुपए किलो के भाव से बेची जा रही इस मिठाई की खूब डिमांड थी।

Advertisement

खाद्य टीम ने दोपहर में यह कार्रवाई की है। कार्डबोर्ड के डिब्बों में 2 किलोग्राम की पैकिंग में मिठाई रखी मिली, जिस पर जोधपुर का पता अंकित था। मौके पर 19 डिब्बे खाली पाए गए, जिन्हें दुकानदार ने खोलकर मिल्क केक के रूप में ट्रे में जमाया गया था और इसी रूप में ग्राहकों को बेचा जा रहा था।

इन डिब्बों पर लिखा था कि यह मिठाई वेजिटेबल ऑयल, शुगर और मिल्क पाउडर से बनी है। इस प्रकार के एनालॉग मिल्क केक की पैकिंग खोलकर ट्रे में रखे गए उत्पाद के नमूने खाद्य विभाग की टीम ने लिए और यहां से शेष 54 किलोग्राम मिठाई को जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उज्जैन शहर एवं उन्हेल क्षेत्र के प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

Advertisement

190 रुपए किलो में आती है गुजरात से

एनालॉग मिठाई गुजरात से 190 रुपए किलो के भाव से आती है। जिसे स्थानीय व्यापारी सिर्फ सेंक कर अपनी इच्छानुसार मिल्क केक, मावा बरफी, नारियल बूरा मिलाकर खोपरा पाक आदि स्वरूप में बेचते हैं। इसमें मावा आदि नहीं होता, उसकी जगह वनस्पति तेल, मिल्क पावडर और शकर रहता है।

टीम ने इन दुकानों पर भी की कार्रवाई

राठौर नमकीन (ओल्ड बस स्टैंड, उन्हेल)-मोतीपाक एवं मावा पेड़ा के नमूने।

कोठारी केटर्स नमकीन एंड स्वीट्स (हीरामिल रोड, उज्जैन)- मावा बर्फी एवं घेवर के नमूने।

न्यू कैफे मयूरम (शहीद पार्क, उज्जैन)-श्री कृष्णा स्पेशल मिल्क केक एवं अन्य मिल्क केक के नमूने।

जोधपुर स्वीट्स एंड नमकीन (एमपीईबी ऑफिस के पास, फ्रीगंज)- मिल्क केक का नमूना।

1 जुलाई से 26 अगस्त तक की खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

रेग्यूलेटरी नमूने-136, सर्विलेंस नमूने-116

न्यायालयीन कार्रवाई- इस अवधि में सक्षम न्यायालय में कुल 15 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें से 7 प्रकरणों का त्वरित निर्णय करते हुए 3 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

राज्य खाद्य प्रयोगशाला – कुल 15 जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 3 घी के नमूने असुरक्षित स्तर के पाए गए।

जब्त अमानक खाद्य सामग्री

शुद्ध घी-3,095 लीटर (अनुमानित मूल्य- 16 लाख 92 हजार 001 रुपए)

मावा-388 किलो (अनुमानित मूल्य- 1 लाख 2 हजार 580 रुपए)

पनीर-104 किलो (अनुमानित मूल्य-30 हजार 870 रुपए)

जारी रहेगी कार्रवाई
मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। एनालॉग मिठाई वनस्पति तेल से बनती है जो घातक है। उसकी बिक्री की सूचना पर कार्रवाई की है। और भी कई दुकानों पर सैंपलिंग की है।
– बसंत दत्त शर्मा,
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें