Popup Image
Advertisement

₹300 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट, उज्जैन में बन रहे 14 ब्रिज… कब होंगे तैयार?

निर्माण के बाद शिप्रा नदी पर हो जाएंगे 30 ब्रिज

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन पुलों का शहर बन रहा है। सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में 14 नए ब्रिज बन रहे हैं। निर्माण एजेंसियों ने इसकी डेडलाइन 31 दिसंबर 2027 तक तय की है। सभी पुल-रपट बनने के बाद उज्जैन में शिप्रा नदी को पार करने के लिए 30 रपट और ब्रिज उपलब्ध हो जाएंगे। इसमें से 8 ब्रिज सिंहस्थ-2016 में बनाए गए थे। शिप्रा नदी पर औसत 1 किलोमीटर दूरी पर पुल उपलब्ध होगा। बनाए जा रहे टू-लेन व फोर-लेन सबमर्सिबल ब्रिजों के साथ ही उच्च स्तरीय पुल और कलात्मक आर्च ब्रिज भी इनमें शामिल हैं।

इंदौर रोड से मंगलनाथ के बीच 12 किलोमीटर की दूरी में शिप्रा पर 14 नए ब्रिजों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें कुछ नए ब्रिज वर्तमान पुल के समानांतर बनेंगे वहीं कुछ नई लोकेशन पर आकार लेंगे। इनके निर्माण पर करीब 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इंदौररोड से मंगलनाथ मंदिर तक नदी को पार करने के लिए अभी छोटे-बड़े 1६ ब्रिज उपलब्ध हैं।

Advertisement

प्रमुख ब्रिज और परियोजनाएं

सिद्धनाथ से अंगारेश्वर मंदिर ब्रिज – लागत लगभग 14.56 करोड़ रुपए

Advertisement

इंदौर रोड से चिंतामण रेलवे स्टेशन – लागत 18.71 करोड़ रुपए

वाकणकर ब्रिज – हरिफाटक से रिंग रोड तक लागत 22.45 करोड़ रुपए

भूखी माता व कर्क राज मंदिर मार्ग – अतिरिक्त ब्रिज लागत लगभग 12.53 करोड़ रुपए

वीर दुगार्दास छतरी विकास योजना में नदी पर कलात्मक आर्च ब्रिज

लालपुल से चिंतामण गणेश रेलवे स्टेशन तक एनएचएआइ 4 लेन मार्ग में शिप्रा नदी पर छोटी रपट

पिपलीनाका से भैरवगढ़ मार्ग पर वर्तमान ब्रिज के साथ समानांतर टू लेन ब्रिज लागत 14.52 करोड़ रुपए।

कर्कराज पार्किंग से भूखी माता मंदिर क्षेत्र तक नया फोरलेन ब्रिज लागत 23.48 करोड़ रुपए

एमआर-4 त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी के पीछे ग्राम सिकंदरी की ओर फोरलेन पुल लागत 24.81 करोड़ रुपए

गऊघाट पाले से सावराखेड़ी की ओर फोरलेन ब्रिज लागत 24.14 करोड़ रुपए

इंदौर रोड से हामूखेड़ी मार्ग में नदी पर ब्रिज लागत 17.28 करोड़ रुपए

केडी गेट से गोंसा रोड पर फोरलेन ब्रिज लागत 19.99 करोड़ रुपए

कार्तिक चौक से शंकराचार्य रोड छोटा पुल निर्माण लागत 43.82 करोड़ रुपए

लालपुल डाउन स्ट्रीम पर आरओबी के समानांतर नदी पर फोरलेन ब्रिज लागत 17.32 करोड़ रुपए

नृसिंह घाट पर ब्रिज के समानांतर ब्रिज- 10.40 करोड़ रुपए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें