Advertisement

ढाबा रोड पर रंग लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, केस दर्ज

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ढाबा रोड स्थित सोनी कॉम्प्लेक्स के सामने रंग लगाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। खाराकुआं थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुलिस ने बताया कि बिलोटीपुरा जीवाजीगंज निवासी जीतेंद्र पिता प्रकाशचंद्र अग्रवाल 32 वर्ष सोनी समाज धर्मशाला ढाबा रोड पर होटल चलाता है। रंगपंचमी पर उसके दोस्त जीतेंद्र पिता प्रकाश, विशाल निवासी ढाबा रोड और यश ठाकुर निवासी कुम्हारवाड़ा दानीगेट होली खेलने आए थे। यहीं पर रंग लगाने की बात को लेकर गेबी हनुमान के सामने रहने वाले बबलू हाड़ा, मनीष हाड़ा, गुड्डू हाड़ा का विवाद हो गया। तीनों आरोपियों ने युवकों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इसी प्रकार खंडेलवाल नगर निवासी आशीष नीमावत पिता नारायण नीमावत के साथ डीजे बजाने की बात को लेकर बदमाश ने मारपीट की जिसकी रिपोर्ट चिमनगंज थाने में दर्ज कराई गई।

खाने के बिल को लेकर ढाबे पर चाकूबाजी

Advertisement

उज्जैन। खाने के बिल को लेकर ढाबे पर संचालक और कस्टमर के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी हुई। नागझिरी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रकाश नगर सांवेर रोड निवासी अमित पिता श्याम मरमट अपने भाई जयंत मरमट व दोस्त के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। यहां खाने के बाद संचालक से बिल को लेकर विवाद हुआ। ढाबा संचालक राहुल भावसार व कर्मचारियों ने मिलकर चाकू व अन्य हथियार से मारपीट शुरू कर दी जिसमें अमित को गंभीर चोंट आई। पुलिस ने मामले में प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review