Advertisement

सचिव पद के लिए चार नामांकन, मुकाबला माहेश्वरी और जैन के बीच होने की उम्मीद

शहर के प्रतिष्ठित श्री माधव क्लब के चुनाव 26 मार्च को

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के प्रतिष्ठित श्री माधव क्लब के सचिव पद के चुनाव 26 मार्च को होंगे। इस पद के लिए अब तक चार नामांकन दाखिल हुए हैं। मौजूदा सचिव शैलेष कलवाडिय़ा बंटू ने भी फिर से नामांकन दाखिल किया है। हालांकि मुकाबला कैलाश माहेश्वरी और विजय जैन के बीच होने की उम्मीद है।  माहेश्वरी कलवाडिय़ा गुट से हैं, जबकि जैन उनके बिजनेस पार्टनर रह चुके हैं।
श्री माधव क्लब को शहर का सबसे पुराना क्लब माना जाता है। इस क्लब में यू तो सदस्यों की संख्या 875 है लेकिन वोटिंग के अधिकार सिर्फ 850 को रहेंगे।

क्लब के पदेन अध्यक्ष संभागायुक्त होते हैं, जबकि सचिव क्लब मेंबर चुनते हैं। इसलिए क्लब में सचिव पद महत्वपूर्ण होता है। क्लब अपने सदस्यों को खेल के साथ, बॉर और कैंटीन जैसी सुविधा भी उपलब्ध कराता है। प्रतिष्ठा होने से क्लब की मेंबरशिप रखना बड़ी बात मानी जाती है और चूंकि मामला प्रतिष्ठा से जुड़ा है तो इसकी मेंबरशिप की फीस भी तगड़ी ली जाती है। मौजूदा समय में यह ५ लाख रुपए है। मेंबरशिप के साथ मंथली राशि भी देनी होती है और यह पांच सौ रुपए महीना है। यानी हर साल ६ हजार रुपए सदस्य से लिए जाते हैं।

Advertisement

उम्मीदवारों ने शुरू किया चुनाव प्रचार
सचिव पद के उम्मीदवारों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। पहले पदों पर रह चुके उम्मीदवार अपने काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। जबकि नए अपनी नई योजनाओं के साथ मैदान संभाले हुए हैं। सदस्यों को रिझाने के हर उपाय किए जा रहे हैं। इसमें क्लब के विकास का हवाला भी दिया जा रहा है।

26 मार्च को वोटिंग, इसी दिन रिजल्ट
चुनाव के लिए वरिष्ठ मेंबर रमेश साबू को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। उनके समक्ष अब तक चार सदस्यों ने नामांकन दाखिल किए हैं। यह हैं मौजूदा सचिव शैलेष कलवाडिय़ा (बंटू), कैलाश माहेश्वरी, विजय जैन (बंटी) और विजय मूंदड़ा। प्रत्याशी २४ मार्च तक नाम वापिस ले सकेंगे। २६ मार्च को दोपहर २ से शाम ७ बजे तक मतदान होगा। इसी दिन रात ८ बजे से मतगणना शुरू होगी और रात ११ बजे तक रिजल्ट घोषित होने की संभावना है।

Advertisement

तीन उम्मीदवार, एक ही ग्रुप के
नामांकन दाखिल करने वाले शैलेष कलवाडिय़ा, कैलाश माहेश्वरी और विजय मूंदड़ा एक ही ग्रुप के हैं, जबकि विजय जैन कलवाडिय़ा के व्यापारिक साझेदार रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक अंतिम समय में कलवाडिय़ा और मूंदड़ा नाम वापस लेंगे और अंतिम मुकाबला माहेश्वरी और जैन के बीच होगा। ऐसे में देखने वाली बात यह रहेगी कि पलड़ा किसका भारी रहेगा।

चुनाव की घोषणा हो गई है। अब तक चार नामांकन मिले हैं। जरूरत होने पर २६ मार्च को मतदान होगा। इसी दिन रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
रमेश साबू, निर्वाचन अधिकारी

Related Articles

Write a review