Advertisement

हाईकमीशन ऑफ किंगडम ऑफ लसीथो की डिप्लोमेट ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

जय श्री महाकाल कहकर साझा किया दर्शन का अनुभव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन।12  ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में राजनेताओं और बॉलीवुड हस्तियों के साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को हाईकमीशन ऑफ किंगडम ऑफ लसीथो की डिप्लोमेट बोहलोएकी मोराहेले ने अपने साथियों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात उन्होंने अपना अनुभव भी मीडिया से शेयर किया। उन्होंने पहले नमस्कार और फिर जय श्री महाकाल कहते हुए अपनी बात की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज का अनुभव काफी अमेजिंग रहा। यहां भगवान खुद विराजमान है इसलिए यहां आकर मुझे काफी खुशी हो रही है।

राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी पहुंचे मंदिर
इधर, मप्र शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी सपत्नीक भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर से बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज भगवान महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनकी कृपा हम सभी पर बनी रहे, सब सुखी रहें, सब निरोगी रहें, सबका कल्याण हो, ऐसी भगवान महाकाल से प्रार्थना है।

Advertisement

Related Articles

Write a review