Popup Image
Advertisement

गर्मियों में ऐसे रखें स्किन का ख्याल

गर्मियों में स्किन केयर सर्दियों की तुलना में काफी अलग होता है। बढ़ते तापमान के साथ-साथ चेहरे की देखभाल का तरीका भी बदलने लगता है। तो चलिए जानते हैं कि गर्मियों में स्किन की देखरेख कैसे करें।

Advertisement

1.मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होती है, इससे चेहरे को ठंडक मिलती है और जलन की टैनिंग में भी राहत मिलती है। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और गुलाब जल डालकर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

Advertisement

2.एलोवेरा जेल

चेहरे के लिए एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद होता है, यह सनबर्न और चेहरे की जलन से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल निकालें और इसे चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट सूखने दें और फिर ठंडे पाने से धो लें।

Advertisement

3.केला और पपीता का फेस पैक

केला और पपीता चेहरे के लिए लाभकारी होते हैं। इसका फेस पैक बनाने के लिए पके केले और पपीता को एक कटोरी में ले लें, इसमें शहद मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को नमी देता है और चेहरे को नैचुरली ग्लोइंग (Naturally Glowing) बनाता है।

4.हाइड्रेट रहें

गर्मियों में सबसे जरूरी है अपने आप को हाइड्रेट रखें यह स्किन के लिए भी बेहद जरूरी है। भरपूर मात्रा में पीनी पीएं, फल खाएं और अपनी डाइट में छाछ, दही और सलाद का सेवन बढ़ाएं। इसके साथ-साथ नारियल पानी सहित अन्य हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स भी पी सकते हैं।

5.एक्सफोलिएट करें

गर्मियों में चेहरे को हफ्ते में कम से कम 1 या 2 बार एक्सफोलिएट जरूर करें। इससे स्किन से डेड सेल्स हटती है और स्किन ग्लोइंग बनती है।

6.चेहरे को मॉइश्चराइज रखें

गर्मी में चेहरे को मॉइश्चराइज रखें। अपने स्किन केयर में वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, इससे चेहरा ऑइली और चिपचिपा नहीं होगा।

7.सन्सक्रीन का इस्तेमाल

बाहर निकलने से पहले सन्सक्रीन लगाना ना भूलें। भले ही आप अपनी कार में जा रहे हों, बादल हों या फिर इनडोर रहें। अपने चेहरे, गर्दन और हाथ पर सन्सक्रीन लगाने के बाद ही बाहर निकलें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें