Advertisement

अगले हफ्ते से दर्शनार्थियों के लिए खुलेगा रुद्रसागर ब्रिज

प्रवेश द्वार का काम बचा, सम्राट अशोक सेतु नाम का बोर्ड भी नहीं लगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सुरक्षा कारणों से लोकार्पण के डेढ़ माह बाद भी एंट्री बंद

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। महाकाल महालोक को चारधाम मंदिर से जोडऩे के लिए बना रुद्रसागर ब्रिज अगले हफ्ते से दर्शनार्थियों के लिए खोले जाने की संभावना है। अभी सुरक्षा कारणों से यह आवागमन के लिए बंद है।
महाकाल भक्तों के लिए सरकार ने करीब 20 करोड़ की लागत से रुद्रसागर पर ब्रिज बनाया है। स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार ब्रिज का लोकार्पण डेढ़ माह पहले 15 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। मुख्यमंत्री ने ब्रिज का नामकरण सम्राट अशोक सेतु करने की घोषणा भी की थी। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ भी कर चुके हैं, लेकिन रुद्रसागर ब्रिज न खुल पाने से देश भर से आ रहे दर्शनार्थी निराश हो रहे। सूत्रों के अनुसार ब्रिज पर लगाए लाल पत्थर से बनी बिल्सियों के बीच गैप कम करने के लिए ग्रिल लगाई गई है। यह काम पूरा हो चुका है लेकिन चारधाम साइड में एंट्री की जगह प्रवेश द्वार पर सीमेंट कंक्रीट का काम बाकी है। इसे पूरा कर अगले हफ्ते से खोलने की तैयारी की जा रही।

Advertisement

5-6 दिन बाद खुल जाएगा ब्रिज

रुद्रसागर ब्रिज पर अभी आवागमन बंद रखा गया है। ब्रिज की एंट्री का कुछ काम बाकी है। पांच या छह दिन में ब्रिज आम दर्शनार्थियों के लिए खोल देंगे।-नीरज पांडे, अधीक्षण यंत्री, स्मार्ट सिटी

Advertisement

Related Articles

Write a review