Advertisement

मंडल अभिभाषक संघ चुनाव : हाथ जोड़े, पैर छुए और कहा- ध्यान रखना

प्रत्याशियों ने लगाए अपने-अपने स्टॉल, मतदान के लिए टीमें मांग रही थीं समर्थन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मंडल अभिभाषक संघ के चुनाव में मतदान की शुरुआत सोमवार सुबह 10 बजे से हुई। पहले 30  मिनट में करीब 64 वोट पड़े। प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान के लिए अलग-अलग टीमें लगा रखी थीं जिसमें शामिल सदस्य मतदान के लिए आने वाले अभिभाषकों से हाथ जोडक़र और पैर छूकर कह रही थी भाई साहब ध्यान रखना। पहली बार है जब अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 36 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला करने के लिए 1621 सदस्य वोट कर रहे थे। इसमें 90 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। शाम 4 बजे तक मतदान चलेगा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय गिरिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए ७ सदस्य मैदान मेें हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर 3, सचिव पद पर 4, कोषाध्यक्ष पद पर 3, सहसचिव अधिवक्ता कल्याण पद पर 2 और सहसचिव पुस्तकालय पद पर २ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कुल ११ पदों में से ४ महिला आरक्षित पदों पर अन्य प्रत्याशी नहीं होने से पहले ही फैसला हो चुका है। अब कार्यकारिणी के शेष ७ पदों पर ११ उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इसके अलावा फर्जी मतदान ना हो इसलिए पर्ची पर बारकोड भी रहा।

Advertisement

कोठी पर बैरिकेड्स लगाए: ेकोठी पैलेस पर आम दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही बेहद कम थी। सभी ओर केवल अभिभाषक ही नजर आ रहे थे। कोठी पैलेस पर सुरक्षा के लिहाज से मतदान के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे और यहां ट्रैफिक पुलिस के जवान की ड्यूटी लगाई गई थी।

पहले नाश्ता फिर मतदान

Advertisement

मतदाताओं के लिए पोहे का स्टॉल भी लगाया गया था जहां गर्मागम पोहे की व्यवस्था और पीने के पानी के लिए ठंडे पानी की बोतल रखी गई थी। कई मतदाताओं ने पहले पोहे का नाश्ता किया और फिर वोट डाले। इस दौरान चर्चा चलती रही कि किसे वोट डाला जाए।

जगह-जगह स्टॉल

अध्यक्ष सहित अन्य पदों के प्रत्याशियों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। जहां उनके समर्थक सदस्य आने-जाने वाले हर अभिभाषक से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। इसके लिए उन्हें प्रत्याशियों के फोटो छपे कार्ड भी दिए जा रहे थे।

अचानक गुल हो गई बिजली

मतदान के दौरान जहां मतपेटियां रखी थीं वहां की बिजली सुबह करीब १०.३० बजे अचानक बंद हो गई, जबकि दूसरे हिस्से में बिजली चालू थी। करीब १० मिनट तक लाइट चालू नहीं हुई, ऐसे में कुछ सदस्यों ने अंधेरे में ही वोट डाले।

रात तक आएंगे नतीजे

चुनाव अधिकारी अजय गिरिया ने बताया कि शाम ४ बजे तक वोटिंग होगी जिसके बाद मतगणना की जाएगी। शाम ७ बजे से नतीजे आना शुरू हो जाएगा और रात करीब ९ बजे स्थिति साफ हो जाएगी।

पुलिस का सख्त पहरा

वोटिंग के दौरान पुलिस का सख्त पहरा रहा। न्यायालय परिसर से वोटिंग कक्ष तक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। लाइन में लगकर माइक के माध्यम से नाम पुकारे जाने के बाद ही सदस्यों ने मतदान के लिए अंदर प्रवेश किया। वोट डालकर वह दूसरे रास्ते से बाहर निकले।

Related Articles

Write a review