Advertisement

35.98 लाख एडवांस लेकर नहीं भेजा मशीनरी सामान

महाराष्ट्र की महिला सहित दो पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। मशीनरी का सामान बेचने का सौदा करने के नाम पर 35.98 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एडवांस रुपए लेकर भी व्यापारी को पूरा सामान नहीं भेजा। मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने महाराष्ट्र की एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया अलखधामनगर में रहने वाले 30 वर्षीय अभिनव पिता वीरेंद्रकुमार पारेख ने इस मामले में शिकायत की है। अभिनव का वराह मिहिर मार्ग स्थित प्रियदर्शनी टावर की दूसरी मंजिल पर ऑफिस है।

अभिनव ने पुलिस को बताया कि महाराष्ट्र निवासी जसमीता कुमारी साहू और सलील पड़ी नामक दो लोगों से उन्होंने इनोटेक इंजीनियरिंग से मशीनरी और इससे जुड़े पार्ट्स का सामान खरीदने के लिए सौदा कि या था। 1 अक्टूबर 2022 से 5 अक्टूबर 2024 के बीच अभिनव से एडवांस के रूप में आरोपियों ने 35 लाख 98 हजार रुपए एडवांस के तौर पर ले लिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने पूरा सामान नहीं भेजा। अभिनव ने कई बार आरोपियों से पूरा सामान भेजने की बात कही लेकिन आरोपियों ने उन्हें पूरा सामान नहीं भेजा। इसके बाद अभिनव ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायती आवेदन दिया। आवेदन पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी जसमीता और सलील के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review