Advertisement

आरओ मैकेनिक को पंवासा थाने के सामने कार ने पीछे से टक्कर मारी

युवक की मौत पुलिस ने कार को किया जब्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। तिरूपतिधाम कॉलोनी में रहने वाला युवक आरओ सुधारने का काम करता था। वह काम निपटाकर पंवासा थाने के सामने से घर लौट रहा था तभी कार चालक ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मृत्यु हो गई। पंवासा थाना पुलिस ने कार जब्त की है। तिरूपतिधाम कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय राजबहादुर पिता नक्षत्रबली आरओ मैकेनिक था।

परिजन ने बताया कि वह अपनी बाइक से मक्सीरोड क्षेत्र में आरओ मशीन सुधारने गया था। वहां से रात करीब 8 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी पंवासा थाने के सामने कार चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाकर बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजबहादुर की मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार जब्त की है। राजबहादुर के दो बच्चे हैं।

Advertisement

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

इधर राघोपिपल्या निवासी 65 वर्षीय कालूराम पिता फतेहसिंह को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कालूराम की मृत्यु हो गई जबकि बाइक चालक भी घायल हुआ जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन ने बताया कि कालूराम पैदल घर जा रहे थे तभी रास्ते में बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें