नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत

उज्जैन। भूखीमाता क्षेत्र में शिप्रा नदी में आज नहाते करते समय एक 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मां शिप्रा तैराक दल के सदस्यों और गोताखोरों ने युवक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
भवानी नगर, इंदौर निवासी पवन कुशवाहा भूखीमाता पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। स्नान करते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
रामघाट पर मौजूद तैराक दल के सदस्यों और गोताखोरों को घटना की सूचना मिलते ही वे तत्काल भूखीमाता पहुंचे और युवक को नदी से बाहर निकाला। हालांकि, दुर्भाग्यवश तब तक पवन की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Advertisement









