Popup Image
Advertisement

रोहिणी नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि एवं शोभन योग में अक्षय तृतीया 30 को

सोना, प्रॉपर्टी, आभूषण और वाहन खरीदना लाभदायक रहेगा….

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अक्षय तृतीय ३० अप्रैल को है। इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग का शुभ संयोग रहेगा जिससे यह दिन मांगलिक कार्यों के साथ ही खरीदारी के लिए भी शुभ रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार प्रॉपर्टी, आभूषण, वाहन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदना लाभदायक रहेगा।
दरअसल, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन कोई दूसरा मुहूर्त ना देखकर स्वयंसिद्ध शुभ मुहूर्त में विवाह समारोह किए जाते हैं। इस दिन किए गए सभी शुभ कर्मों का फल अक्षय हो जाता है। जिसके चलते लोग इस दिन धन-संपत्ति एवं वाहनों की खरीदारी करते हैं तो कई जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए इस दिन की प्रतीक्षा करते हैं।

दिनभर सर्वार्थ सिद्धि योग
ज्योतिष गणना के मुताबिक २९ अप्रैल की शाम ५.३२ बजे से तृतीया तिथि लगेगी जो दूसरे दिन ३० अप्रैल को दोपहर २.१३ बजे तक रहेगी। चूंकि, उदयातिथि को ही त्यौहार मनाने की परंपरा है इसलिए अक्षय तृतीया ३० अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह से रोहिणी नक्षत्र के साथ दिनभर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। दोपहर १२.०२ बजे तक शोभन योग भी प्राप्त होगा।

Advertisement

उच्च राशियों में होंगे ग्रह
ज्योतिषियों की मानें तो इस बार अक्षय तृतीया पर सूर्य, चंद्र, शुक्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह अपनी उच्च राशियों में विराजमान रहेंगे। सूर्य मेष राशि पर, शुक्र मीन राशि पर तथा चंद्रमा वृषभ राशि पर उच्च के होंगे। इतना शुभ संयोग दशकों के बाद बनता दिखाई दे रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें