Advertisement

देवासगेट थाने के पास युवक को चाकू मारने वाला नाबालिग निकला

पुलिस ने गिरफ्तार कर चाकू बरामद करने के बाद बाल सम्प्रेषण गृह भेजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। तीन दिन पहले देवासगेट थाने के पास युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को पता चला कि हमलावर नाबालिग है। उसे घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया है। टीआई अनिला कैथवास ने बताया देसाई नगर में रहने वाला विनीत अखंड 24 अप्रैल को देवासगेट चौराहे पर देर रात भाई से मिलने गया था। यहां पर रात 2 बजे घूरने की बात को लेकर उसका अनजान युवकों से विवाद हुआ।

उक्त युवकों ने विनीत अखंड से मारपीट की। वह जान बचाने के लिए थाने की तरफ भागा तो उस पर एक बदमाश ने पीछे से चाकू से हमला बोला जिसमें विनीत की कमर, जांघ व अन्य जगह चोंटे आई। उसे देवासगेट थाना पुलिस ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया व परिजन को सूचना दी। मामले में दीनदयाल परिसर देसाई नगर निवासी मनीष पिता देवीलाल अखंड ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में धारा 115-2, 118-1, 296, 351-1 बीएनएस के तहत केस दर्ज कराया।

Advertisement

ऐसे पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व रात के समय मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की जिसमें पता चला कि चौबीस खंबा माता रोड साइ मंदिर की गली में रहने वाले 14 वर्षीय बालक से विनीत का विवाद हुआ था। उसी ने विनीत पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने उक्त पते पर पहुंचकर विनीत को गिरफ्तार किया।

Advertisement

पिता चलाते हैं यात्रीगृह

पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए बालक के पिता घर में ही महाकाल यात्रीगृह संचालित करते हैं। बालक घटना की रात अपने दोस्तों के साथ देवासगेट पर चाय नाश्ता करने आया था। उससे वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Write a review