Advertisement

फोरलेन ब्रिज से कनेक्ट होंगे इंदौर रोड और सिंहस्थ बायपास

29.84 करोड़ से बनेंगे दो ब्रिज, लगे टेंडर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने से इंदौर रोड और सिंहस्थ बायपास को जोडऩे के लिए मध्यप्रदेश सरकार इस सिंहस्थ से पहले शिप्रा नदी पर फोरलेन ब्रिज बनाने की तैयारी में जुट गई है। गऊघाट से सावराखेड़ी रोड को जोडऩे के लिए भी फोरलेन ब्रिज बनाया जाएगा। दोनों ब्रिज करीब 29 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाएंगे।

सिंहस्थ 2028 का दायरा इस बार इंदौर रोड की तरफ ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। पिछले सिंहस्थ में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सरकार ने योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत पहली बार इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी से सिकंदरी गांव की तरफ सिंहस्थ बायपास को जोडऩे के लिए फोरलेन ब्रिज शिप्रा पर बनाया जाएगा। पहले इस ब्रिज का काम भी नगर निगम को सौंपा गया था, लेकिन अब इसे पीडब्ल्यूडी ब्रिज को दिया गया है।

Advertisement

पीडब्ल्यूडी ब्रिज ने 29.84 करोड़ रुपए का संयुक्त टेंडर दो पुलों के लिए लगाया है। इसमें एसआर 4 रोड पर त्रिवेणी हिल्स से सिकंदरी गांव को जोडऩे वाला यह ब्रिज भी शामिल है। दूसरा ब्रिज गाउघाट पाले से सावराखेड़ी रोड को जोड़ेगा। यह ब्रिज भी फोरलेन ही होगा। दोनों ब्रिज के बनने से सिंहस्थ के समय श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी और ट्रैफिक जाम के हालात नहीं बनेंगे। इस बार सिंहस्थ में करीब 30 करोड़ लोगों के आने की संभावना है।

बारिश बाद काम शुरू होने के आसार
दोनों ब्रिज के भी काम बारिश के मौसम बाद शुरू होने की संभावना है। टेंडर खुलने के बाद सरकार से स्वीकृति और वर्कऑर्डर जारी होने में दो तीन माह का समय लग सकता है। अधिकारियों का दावा है कि अच्छी एजेंसी ने काम लिया तो समय पर ये बनकर तैयार हो जाएंगे।

Advertisement

अभी प्रक्रिया चल रही
एसआर 4 रोड को सिकंदरी से जोडऩे और गऊघाट से सावरखेड़ी को जोडऩे के लिए शिप्रा नदी पर पुल बनाने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
– पीएस पंत, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी ब्रिज

Related Articles

Write a review