Advertisement

शहर में जहां लगेगा जाम वहां पहुंचेगी यातायात थाने की क्विक रिस्पांस टीम

पुलिस अधीक्षक ने थाने का निरीक्षण कर फोर्स को नकद राशि से पुरस्कृत किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। वर्षों बाद ऐसा अवसर आया कि पुलिस अधीक्षक यातायात थाने में अचानक पहुंचे। उन्हें अपने बीच देखकर थाने का स्टाफ हतप्रभ और खुश था। एसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में अफसर और पुलिसकर्मियों को टिप्स दिए साथ ही क्विक रिस्पांस टीम गठित किए जाने के निर्देश भी दिए।

डीएसपी अनिल सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा अचानक यातायात थाने पहुंचे। इस दौरान थाने का स्टाफ व डीएसपी व अन्य अधिकारी पुलिस जवान थाने पर उपस्थित रहे। एसपी शर्मा ने यातायात प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक की जिसमें समस्याओं और उनके संभावित समाधान पर चर्चा की गई।

Advertisement

यह दिए निर्देश

शहर में उन प्रमुख स्थानों की पहचान की जाए जहां पर प्राय: यातायात जाम की स्थिति बनती है।इन चिन्हित स्थानों पर विशेष क्विक रिस्पांस टीम गठित की जाएगी। ये टीमें जाम की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर प्राथमिकता के आधार पर यातायात व्यवस्था सुचारू करेगी।
जहां दिन के विभिन्न समय में यातायात का दबाव बदलता है वहां क्यूआर टीमों को रोटेशन के आधार पर तैनात किया जाएगा जिससे समयानुसार यातायात का प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सके।

Advertisement

कर्मचारियों को मिला पुरस्कार
उत्कृष्ट कार्य हेतु ट्राफिक बल के प्रत्येक पुलिसकर्मी को एसपी शर्मा ने 1000 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा विशेष परिचालन दक्षता दिखाने वाली चार्ली 9 टीम को 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रोत्साहन उन सभी पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा है जो निष्ठा, अनुशासन और सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

उपकरणों का उपयोग व सुरक्षा का ध्यान रखें
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उपकरणों का उपयोग प्रत्येक ट्राफिक पुलिसकर्मी के लिए न केवल कर्तव्य का हिस्सा है बल्कि उनकी स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। ड्यूटी के दौरान रिफ्लेक्टिव जैकेट, वॉकी टॉकी, स्टीक, ट्राफिक कोन, सीटी आदि का नियमित और सही ढंग से उपयोग किया जाना चाहिए ताकि कार्यक्षमता बढ़े और दुर्घटनाओं की संभावना घटे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने उपकरणों को सदैव क्रियाशील और सुव्यवस्थित रखें।

Related Articles

Write a review