Advertisement

महाकाल में मोबाइल चलाया तो 250 रुपए का जुर्माना

महाकालेश्वर मंदिर में अनाउंसमेंट, मोबाइल का इस्तेमाल किया तो लगेगा 250 रुपए का जुर्माना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पिछले दिनों सख्ती से पालन करवाने के दिए थे निर्देश, श्रद्धालुओं को चैकिंग के बाद दिया जा रहा प्रवेश

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब मोबाइल से फोटोग्राफी करने पर २५० रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। शनिवार सुबह इस संबंध में मंदिर परिसर में अनाउंसमेंट होता रहा। हालांकि, सहायक प्रशासक का कहना है कि नियम नया नहीं है, श्रद्धालु में डर हो इसलिए अनाउंसमेंट किया जा रहा है।

Advertisement

दरअसल, श्री महाकालेश्वर मंदिर में फोटोग्राफी प्रतिबंधित है, जगह-जगह इस संबंध में सूचना लिखे बोर्ड भी लगे हैं, बावजूद इसके दर्शनार्थी ना सिर्फ सेल्फी और वीडियो बनाते हैं बल्कि मोबाइल कार्तिकेय और गणेश मंडपम् तक लेकर पहुंच जाते हैं, हालांकि इसमें प्रोटोकॉल से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होती है, सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश तक नहीं करते।

चैकिंग के बाद भी अंदर पहुंच रहे
मंदिर में बढ़ते मोबाइल के इस्तेमाल को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। कुछ दिनों पहले इसे सख्ती से लागू करने करने की बात मंदिर प्रशासन ने कही थी। जिसके बाद अवंतिका द्वार गेट नंबर १, बड़ा गणेश के सामने स्थित गेट नंबर ४, मानसरोवर भवन पर ही चैकिंग की जा रही है और सामान्य व शीघ्र दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को मोबाइल जमा करवाने के लिए जा रहा है। इसके बावजूद कुछ श्रद्धालु मोबाइल लेकर जा रहे हैं और फोटोग्राफी कर रहे हैं। हालांकि, इस नियम से प्रोटोकॉल से जाने वाले दर्शनार्थी को छूट है। वे बेधडक़ मोबाइल लेकर अंदर जा रहे हैं। ना तो उन्हें सुरक्षाकर्मी रोक रहे हैं और ना ही मंदिर समिति कर्मचारी।

Advertisement

कई जगह लगे पोस्टर-बैनर
मंदिर परिसर में जिन चीजों के अंदर ले जाने की मनाही है। इस संबंध में कई जगह पोस्टर और बैनर लगे हुए हैं। इसमें मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की सूचना भी लिखी है लेकिन मंदिर समिति के ढुलमुल रवैये के चलते अधिकांश श्रद्धालु इस नियम का पालन नहीं करते। हालांकि, मंदिर की सुरक्षा और पवित्रता के लिहाज से यह निर्णय सही लेकिन इसे दृढ़ता से लागू करने की इच्छाशक्ति नहीं जिससे यह नियमों केवल कागजों में ही बन रहे हैं, हकीकत में इनकी धज्जियां उड़ रही हैं।

इनका कहना
यह नियम तो पहले से ही है। नया कुछ नहीं है। श्रद्धालुओं मंदिर में फोटोग्राफी करते हैं, सेल्फी लेते हैं, उनमें डर होना चाहिए इसलिए अनाउंसमेंट किया जा रहा है।
– मूलचंद जूनवाल सहायक प्रशासक
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति

Related Articles

Write a review