Advertisement

उधर लग रहे थे चौके-छक्के, इधर चल रहे थे लात-घूंसे, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

क्षीरसागर स्टेडियम में बैठने की बात को लेकर विवाद

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बीती रात क्षीरसागर स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान बैठने की बात पर विवाद हो गया जिसमें तीन युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा। मामले में कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्षीरसागर स्टेडियम में रविवार रात क्रिकेट मैच चल रहा था। इस दौरान पीयूष पिता प्रेमनारायण कोरी (27) निवासी राजीव गांधी नगर, मक्सी रोड भी मैच देख रहा था। इसी बीच बैठने की बात पर सोनू शिंदे निवासी गीता कॉलोनी, विक्की उर्फ सब्जी निवासी राजीव नगर और पवन ठाकुर निवासी कुशलपुरा ने पीयूष के साथ गाली-गलौच करते हुए लात-घूंसों से जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। अचानक हुई मारपीट से कुछ देर के लिए दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मामले में फरियादी पीयूष कोरी की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें