Advertisement

फाइनेंस कर्मचारी की हत्या के बाद ट्रैक्टर बांस की झाडिय़ों में छुपा दिया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। खेड़ामद्दा में फाइनेंस कर्मचारी की ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी गई थी। उसका अपराध सिर्फ इतना था कि वह कंपनी की तरफ से ट्रैक्टर सीज करने गया था। हत्या के आरोपी ने खुद को बचाने के लिए ट्रैक्टर बांस की झाडिय़ों में छुपा दिया और खुद भी कच्चे मकान में छुप कर रह रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना ७ मई की है। धरम नगर कॉलोनी महिदपुर में रहने वाला रवींद्र सोलंकी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। कंपनी की ओर से उसे खेड़ामद्दा ट्रैक्टर सीज करने भेजा गया। वहां राघु सिंह से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि राघु ने ट्रैक्टर चढ़ा कर रवींद्र की हत्या कर दी। पहले इसे हादसा बताया और राघु पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला। पुलिस ने टीम बनाकर बड़ले वाले खेत से ट्रैक्टर बरामद कर लिया और आरोपी को भी दबोच लिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review