Advertisement

गाड़ी अडऩे की बात पर विवाद में युवक का सिर फोड़ा, चलती बाइक पर लट्ठ से हमला

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बच्चों के लिए मावाबाटी लेने गए युवक का गाड़ी अडऩे की बात पर घौंसला में विवाद हो गया जिसमें चार युवकों ने मिलकर उस पर लट्ठ से हमला कर सिर फोड़ दिया। युवक को प्राथमिक इलाज के बाद उज्जैन रैफर कर दिया गया।

Advertisement

घायल वसीम पिता मेहबूब शाह (26) निवासी घट्टिया ने बताया कि वह मावाबाटी लेने के लिए घौंसला गया था जहां मंगलवार रात 11.30 बजे बाइक अडऩे की बात पर उसका चार युवकों से विवाद हो गया। उस वक्त तो मामला शांत हो गया। इसके बाद वह घर जाने के लिए निकला तो नाकोड़ा पेट्रोल पंप के आगे बेलखेड़ा फंटे पर पहुंचते ही पीछे से आए युवकों ने चलती बाइक पर उसे लट्ठ मार दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर गया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उज्जैन रैफर कर दिया गया। फिलहाल चरक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

कुएं में काम करते समय ऊपर से गिरा पत्थर, नाक और चेहरे पर चोट

Advertisement

उज्जैन। कुएं में काम करते समय किसान के ऊपर पत्थर गिर गया जिससे उसकी नाक और चेहरे पर चोट लगी। उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना मंगलवार शाम ४.३० बजे की है। माकड़ौन थाना क्षेत्र के ग्राम गरोठिया निवासी दूलेसिंह पिता रामचंद्र गेहलोत (40) अपने खेत के कुएं में काम कर रहे थे तभी उनके ऊपर पत्थर आ गिरा जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोट लगी। रिश्तेदार प्रहलाद पचलानी ने बताया कि चोट लगने से अधिक खून बहने लगा जिसके बाद उन्हें लेकर शाम ७ बजे चरक अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें