एमडी ड्रग्स के तीन तस्कर रतलाम से पकड़े

उज्जैन। उज्जैन में रहने वाले एमडी ड्रग्स के तस्करों को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम शाहनवाज पिता अब्दुल हमीद कुरैशी निवासी कोर्ट मोहल्ला कुरैशी बिल्डिंग उ, इमरान पिता उस्मान गनी खान निवासी कोर्ट मोहल्ला और अदनान पिता आशिक खान निवासी गरीब नवाज कॉलोनी जयसिंगपुरा हैं। यह जावरा-ढोढर से एमडी ड्रग्स खरीदकर कार से उज्जैन आ रहे थे। नामली पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन रोड स्थित बडोदा फंटे पर कार क्रमांक एमपी 13, सीडी-6929 को रोका।

तलाशी के दौरान 45 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की। आरोपी खुद ड्रग्स लेते थे और बेचते भी थे। जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 1 लाख 12 हजार 500 रुपए और कार की कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। 3 मोबाइल भी जब्त किए हैं। आरोपी एक दिन की रिमांड पर हैं। इससे पहले देवास पुलिस ने कोट मोहल्ला में रहने वाले अमीन को २९ हजार की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था।








